महाशिवरात्रि पर्व के दो दिन 15 और 16 फरवरी को देश बाहर से आए 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस दौरान 62 लाख रुपए से अधिक की आय सिर्फ 250 रुपए वाली शीघ्र दर्शन की रसीद से हुई साथ ही मंदिर से 1.95 करोड़ रुपए का लड्डू प्रसादी अभी भक्त अपने साथ ले गए। मंदिर में आए दान की गणना करना अभी बाकी है। महाशिवरात्रि पर 44 घंटे तक महाकाल मंदिर के पट खुले रहे। इस दौरान दो दिनों में 15 फरवरी रविवार को 5 लाख 78 हजार 943, और 16 फरवरी को 2 लाख 27 हजार 602 भक्तों ने महाकाल भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शीघ्र दर्शन 25 हजार श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शन का लाभ लिया। रविवार को 20,700 श्रद्धालुओं द्वारा 250 रुपए का शीघ्र दर्शन टिकट लेकर दर्शन लाभ लिया। साथ ही सोमवार को 4,300 लोगो ने टिकटों के माध्यम से दर्शन किए। इस प्रकार दो दिनों में कुल 25,000 टिकटों के माध्यम से 62,50,000 की आय मंदिर समिति को प्राप्त हुई। शिव नवरात्रि पर्व पर 400 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसाद विक्रय
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शिव नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 6 फरवरी से 16 फरवरी तक श्रद्धालुओं हेतु रागी एवं बेसन के लड्डुओं प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवधि में मंदिर समिति द्वारा 1.95 करोड़ लागत के कुल 410.6 क्विंटल रागी एवं बेसन के लड्डुओं का विक्रय किया गया।


