मुकंदरा व रामगढ़ में रिवाइल्ड बाघ-बाघिन जंगल में रिलीज होंगे:NTCA से परमिशन मिली, 14 महीने से 5 हेक्टेयर एनक्लोजर में रह रहे

अभेडा बायोलॉजिकल पार्क से पिछले साल रामगढ़ और.मुकंदरा में शिफ्ट किए गए बाघ बाघिन को 5 हेक्टेयर एनक्लोजर से छुटकारा मिलने वाला है। अब दोनों खुले जंगल में घूम सकते हैं। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने बाघ बाघिन को एनक्लोजर से रिलीज करने की परमिशन दी है। सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया की एनटीसीए की 17वीं तकनीकी समिति के निर्णयानुसार, मुकंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में बाधिन (MT-7) को 5 हेक्टेयर एनक्लोजर से 21 हेक्टेयर एनक्लोजर मे रिलीज किया जाएगा। ताकि किसी प्रकार का बाहरी व्यवधान न हो। इसी प्रकार बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में भी नर बाघ (RVT-7) को एनक्लोज़र से बड़े एरिया में रिलीज किया जाएगा। राजस्थान के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (Chief Wildlife Warden) तय करें कि बाघों को आखिर में जंगल में छोड़ा जाए या नहीं। बता दें रणथंभौर में बाघिन टी 114 की मौत के बाद उसके दो शावक (नर व मादा) को 1 फरवरी 2023 को कोटा अभेडा बॉयोलोजिकल पार्क में लाया गया था। उस समय शावकों की उम्र ढाई माह थी। रिवाइंडिंग का लंबा प्रोसेस चला। पार्क में वनकर्मियों ने इनका पालन पोषण किया। जिसके बाद नर शावक को 4 दिसंबर 2024 को बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर में रिलीज किया। इसके 7 दिन बाद मादा शावक को भी मुकंदरा में रिलीज किया गया था। दोनों पिछले 14 महीने से 5 हेक्टेयर के एनक्लोजर मे रह रहे है। एनक्लोजर में रहते हुए मुकंदरा में बाघिन MT-7 ने 100 से ज्यादा व रामगढ़ मे बाघ ने 70 से ज्यादा शिकार किए है। NTCA की टीम ने साल 2025 के आखिरी महीनों में विजिट की थी। तब से विभाग इनके हार्ड रिलीज के आदेश इंतजार में था। ये खबर पढ़े- मुकंदरा को मिली एक और बाघिन:5 हैक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रहेगी मादा शावक, रेडियोकॉलर से रखेंगे निगरानी खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *