कोतवाली इलाके की प्रताप कॉलोनी में देर रात की घटना:स्थाई वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस दबिश के दौरान आरोपी की मां की मौत

कोतवाली थाना इलाके की प्रताप कॉलोनी में सोमवार देर रात पुलिस टीम स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची। इस दौरान घर के बाहर एक महिला की आवारा पशु से टकराने पर मौत हो गई। सीओ पंकज यादव ने बताया कि पुलिस समय-समय पर स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाती है। इसी क्रम में अटलबंद थाने का स्थाई वारंटी शौकीन को पकड़ने के लिए टीम देर रात उसके घर पहुंची थी। जांच में शौकीन घर पर मौजूद नहीं मिला। इसी बीच परिजनों ने सूचना दी कि शौकीन की मां जन्नत (65) की आवारा पशु से टकराने के कारण मौत हो गई है। शव को आरबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। महिला की मौत के बाद रात में ही मोर्चरी पर चार हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान कोतवाली थाना, मथुरा गेट थाना और पुलिस लाइन का जाब्ता मौजूद रहा। महिला पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। मामले में मृतका की बेटी रूकसाना ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। करीब दस साल पहले 2016 में शौकीन ने प्रेमचंद सैनी से लगभग सात लाख से अधिक रुपए उधार लिए थे। उधार चुकाने के लिए उसने चेकबुक दी, लेकिन चैक बाउंस हो गया। इसके बाद प्रेमचंद ने मुकदमा दर्ज कराया और कोर्ट में केस चला। अदालत में शौकीन हार गया और इसके बाद से फरार हो गया। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शौकीन घर पर मौजूद है। दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के दौरान शौकीन की मां जन्नत की तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी हुई। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इस घटना को दबिश देने के दौरान पशु से टकराकर जन्नत की मौत की कहानी बनाई गई। सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *