सागर में बेटे की परीक्षा दिलाने के लिए सागर आए पिता का रुपयों से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बैग में पैसों के साथ दस्तावेज थे। बैग नहीं मिलने पर फरियादी कंट्रोल रूम पहुंचा और मामले की शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग की तलाश शुरू की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने ऑटो चिंहित किया और बैग खोज निकाला। बैग तलाशकर फरियादी को लौटा दिया। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र जैन निवासी सुभाष वार्ड गढ़ाकोटा मंगलवार को अपने बच्चों की परीक्षा दिलाने के लिए सागर आए थे। बच्चे को सेंट मैरी स्कूल में छोड़ने के बाद वे निजी काम से कटरा गए। कटरा बाजार में अपना काम पूरा कर ऑटो रिक्शा में बैठकर मकरोनिया क्षेत्र के पैराडाइज होटल के सामने उतरे। जल्दबाजी में वह बैग ऑटो में ही भूल गए। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ 60 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। रुपए वे किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए आए थे। बैग गुम होने राजेंद्र ने तलाश किया। लेकिन मिला नहीं। फुटेज में दिखा ऑटो, नंबर निकालकर कंट्रोल रूम बुलाया
जिसके बाद राजेंद्र जैन ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलते ही उप निरीक्षक आरकेएस चौहान ने बैग की तलाश शुरू की। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कटरा बाजार से पैराडाइज होटल तक लगे कैमरों के फुटेज देखे। जिसमें ऑटो नजर आया। ऑटो से राजेंद्र जैन उतरते हुए दिखे। ऑटो वाले का नंबर निकालकर कंट्रोल रूम बुलाया
ऑटो चिंहित होने के बाद पुलिस ने ऑटो का रजिस्ट्रेशन और चालक का मोबाइल नंबर निकाला गया। ऑटो ड्राइवर से बात कर उसे कंट्रोल रूम बुलाया गया। ऑटो की तलाशी ली तो उसमें बैग मिला। बैग में नकद रुपए और दस्तावेज रखे हुए थे। जिसे पुलिस ने राजेंद्र जैन को लौटा दिए। बैग तलाशने वाली टीम में एसआई आरकेएस चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, महिला आरक्षक रक्षा राजपूत और आरक्षक गौरव शामिल थे।


