बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का आरोप में शिक्षिका निलंबित:अंग्रेजी पेपर में प्रिंटेड चिट मिली, कलेक्टर ने की कार्रवाई

छिंदवाड़ा में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विकासखंड परासिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही में अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण कर रहीं माध्यमिक शिक्षिका (उच्च पद प्रभार) श्रीमती कृष्णा शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने तत्काल प्रभाव से देर शाम निलंबन आदेश जारी किए हैं। मामला परीक्षार्थियों को अनुचित साधन उपलब्ध कराने से जुड़ा बताया जा रहा है। निरीक्षण में मिला प्रिंटेड नकल सामग्री जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के अंतर्गत परीक्षा केंद्र क्रमांक 761089, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही में 17 फरवरी 2026 को अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पर्यवेक्षक श्रीमती कृष्णा शर्मा के पास प्रिंटेड नकल सामग्री पाई गई। बताया गया कि यह सामग्री कक्षा 10वीं अंग्रेजी प्रश्नपत्र के प्रश्न क्रमांक-11 से संबंधित उत्तरों की थी। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त सामग्री परीक्षार्थियों को अनुचित साधन उपलब्ध कराने की मंशा से रखी गई थी। कलेक्टर ने की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, परासिया, जिला छिंदवाड़ा निर्धारित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *