कुरूद-अभनपुर के बीच स्पीड ट्रायल रन आज होगा

धमतरी | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा 18 फरवरी को स्पीड ट्रायल रन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह परीक्षण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच अभनपुर और कुरूद के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन पर स्पेशल ट्रेन के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया का नेतृत्व कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी दक्षिण पूर्व सर्कल कोलकाता करेंगे। रायपुर रेल मंडल ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। आग्रह किया है कि रेलवे लाइन के पास न जाएं। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा। इससे पहले, बीते 12 फरवरी को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मुख्यालय से प्रधान मुख्य इलेक्ट्रिक इंजीनियर राजेंद्र कुमार चौधरी और अन्य अधिकारियों ने अभनपुर से कुरूद के बीच स्टेशन परिसरों का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन करीब 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड चलाकर रेल लाइन की जांच की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *