अधूरे काम को पूरा कराने सभापति ने सौंपा ज्ञापन

सोनहत | जिला पंचायत कोरिया की संचार सकर्म निर्माण समिति के सभापति सुरेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूर्ण कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लंबित कार्य पूरे होने पर ग्रामीण शासन की योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो सकेंगे। सभापति सिंह ने ग्राम पंचायत बंशीपुर, नवाटोला व चंदहा में अधूरे विद्युत कार्यों को जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बिजली सुविधा अधूरी होने से ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। इसके अलावा रामगढ़ क्षेत्र में स्थापित बीएसएनएल टावर को चालू करने, ग्राम चकडांड से घूमाडांड तक अधूरी सड़क निर्माण पूर्ण कराने समेत अन्य मांग की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *