बांसवाड़ा शहर में लंबे समय से हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार 26 जनवरी 2026 को बारी डायलाब निवासी अजय भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अस्पताल परिसर के शौचालय के पास खड़ी उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुधीर जोशी और एएसपी नरपत सिंह के निर्देश पर डीएसपी गोपीचंद मीणा व थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर और तकनीकी जांच से जाल बिछाया, नाकाबंदी में पकड़े गए गठित टीम ने लगातार सूचना संकलन, डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद शहर में नाकाबंदी कर संदिग्ध दो युवकों को रोका गया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। ये आरोपी आए गिरफ्त में ईश्वर पुत्र रकमा मईड़ा, निवासी पिपलवा (हाल निवासी देवगढ़, अंबापुरा) राजू पुत्र हकरू चरपोटा, निवासी करबलखोरा (बाजना, मध्य प्रदेश) 12 बाइक चोरी कबूली थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया- प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से करीब एक दर्जन बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में अन्य वारदातों, चोरी की बाइक खरीदने वाले लोगों और संभावित गिरोह का भी खुलासा हो सकता है।


