उदयपुर में गरजे बादल और हल्की बारिश, आज येलो अलर्ट:हिरणमगरी, शोभागपुरा में हुई बारिश, मौसम में ठंडक घुली

वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण आज सुबह एकाएक मौसम पलटा। उदयपुर शहर में सुबह बादल गरजे और उसके बाद के कुछ इलाकों हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही आज बारिश का येलो अलर्ट है।
शहर में आज सुबह करीब 7:45 बजे शहर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हुई। बारिश कुछ ही मिनट रही और सड़कें गीली हो गई। वैसे मौसम विभाग ने उदयपुर में आज बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। सुबह के समय शहर सहित जिले भर में आसमान में बादल गरजे और उसके बाद हल्की बारिश शुरु हुई लेकिन बारिश का यह दौर कुछ ही मिनट रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम पलटा और हल्की बारिश और ठंडी हवाएं रही। उदयपुर शहर के उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी सेक्टर 3, 4, सेवाश्रम, आयड़, यूनिवर्सिटी रोड, केशव नगर, शोभागपुरा सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। उदयपुर शहर का एक दिन पहले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में येलो अलर्ट जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *