सीकर में देर रात हुई बारिश, सुबह चली फाल्गुनी हवाएं:आज न्यूनतम तापमान बढ़कर 15.4 डिग्री दर्ज, आज बूंदाबांदी का अलर्ट, 2 दिन गिरेगा तापमान

वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण सीकर में मौसम बदल गया है। नए वेदर सिस्टम के असर से बीती रात जिला मुख्यालय समेत सहित कई इलाकों में बरसात हुई। कुछ ग्रामीण इलाकों में आज सुबह भी हल्की बारिश हुई। बारिश और बादलों के कारण बीती रात सर्दी कम रही, लेकिन आज सुबह से बरसाती हवाएं चल पड़ी हैं। आज सुबह 8 बजे बाद हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। आज सीकर समेत आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को दिनभर बादलवाही रही। मंगलवार शाम को सीकर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा। बीती रात बादलों की तेज गर्जना हुई और उसके बाद बूंदाबांदी हुई। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बीती रात रुक-रुककर बरसात हुई। आज सुबह से ठंडी हवा चल रही है। मौसम बदलने के साथ फिर से सर्दी महसूस हो रही है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बीती रात हुई बारिश के बाद अब 1-2 दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आज इस वेदर सिस्टम का असर सबसे ज्यादा सीकर और शेखावाटी समेत उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और फिर आसमान साफ रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *