जालोर में 21.95 करोड़ से बनेगी सड़कें:सायला में जीएसएस बनेगा, संचौर में बाढ़ की समस्या से मिलेगी राहत

विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जालोर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सरकार ने जिले में सड़क निर्माण, विद्युत ढांचा और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए कुल 21 करोड़ 95 लाख रुपए की योजनाओं को स्वीकृति दी है। घोषणाओं के तहत जालोर, रानीवाड़ा और सांचौर क्षेत्र में नई सड़कें बनेंगी। वहीं सायला में 33/11 केवी जीएसएस बनाया जाएगा तथा सांचौर के दाता गांव में बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध निर्माण होगा। बजट जवाब में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दिया गया है। घोषित सड़क कार्य इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बिजली और बाढ़ सुरक्षा पर भी काम सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि बिजली और आपदा प्रबंधन से जुड़े काम भी बजट में शामिल किए गए हैं। भीनमाल को नहीं मिली नई सौगात हालांकि जिले में कई घोषणाएं हुईं, लेकिन भीनमाल विधानसभा क्षेत्र को इस बार भी कोई नई योजना नहीं मिली। 11 फरवरी को पेश मूल बजट में भी केवल दो सड़कों को छोड़कर कोई बड़ी घोषणा नहीं थी और बजट जवाब में भी स्थिति जस की तस रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *