जिले में बुधवार सुबह 5 बजे से ही कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। दिन और रात के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। जिले में रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। मंगलवार शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद बुधवार तड़के से बारिश शुरू हो गई। मौसम में यह बदलाव नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण आया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 फरवरी के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के चलते किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इस समय सरसों की फसल कटाई की ओर है। ऐसे में यदि बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का असर बना रह सकता


