पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लुधियाना में लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह लोक अदालत आज 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित हो रही है। चेयरपर्सन राज लाली गिल विशेष रूप से पहुंचेगी और महिलाओं से बातचीत भी करेंगे। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे रखा गया है। लोक अदालत का आयोजन कांफ्रेंस हॉल, पुलिस लाइन, लुधियाना में किया जाएगा, जहां महिलाओं से संबंधित मामलों और शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। आयोग की ओर से महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी बात रख सकती हैं।


