भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पाली में किया मीडिया गैलेरी का लोकार्पण:बोले- मीडिया देश का चौथा स्तंभ, मीडिया मजबूत तो देश मजबूत रहेगा

राज्यसभ सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को पाली कलेक्ट्रेट परिसर में पाली प्रेस क्लब की मीडिया गैलेरी का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडीया देश समाज का आईना है और देश का चौथा स्तंभ है। उसका मजबूत होना आवश्यक है, जो समाज में हो रही अच्छी बुरी घटनाओं को कमियों को दिखाता है। उन्होंने कहा कि क्राइम की खबरों के साथ देश-प्रदेश और शहर में हो रहे अच्छे कार्यों को अच्छे से कवरेज किया जाए। जिससे की अच्छे कार्यों की जानकारी सभी तक पहुंचे और दूसरे लोग भी उस तरह का कार्य करने के लिए प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि वे मीडिया के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने भविष्य में भी विकास के लिए यदि किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे उसके लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मीडियाकर्मी का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, डीआईजी आदर्श सिंधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, आईएएस बिरजू गोपाल, एडीएम बजरंगसिंह, एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, सहायक निदेशक जनसम्पर्क सौरभ सिंगारिया सहित कई पत्रकार और शहरवासी मौजूद रहे।
वरिष्ठ मीडियाकर्मियों का किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वरिष्ठ मीडियाकर्मी कृपा शंकर त्रिवेदी, ओम चतुर्वेदी, अरूण जोशी, कन्नु भीलवारा,धर्मेन्द्र वैष्णव, छगनलाल भारद्वाज का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *