दौसा जिले में हल्की बारिश का दौर:सर्दी ने फिर जोर पकड़ा; फसलों में नुकसान की आशंका, तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दौसा जिले में मौसम बदल गया है। यहां तेज गर्जना के साथ जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी है, साथ में चल रही सर्द हवा से एक बार फिर ठंड असर बढ़ गया है। वहीं बेमौसम बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका से किसान चिंतित है। किसानों का कहना है कि सरसों की अगेती फसल की कटाई हो चुकी है और थ्रेसर से कुटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में कटी हुई फसल के भीगने से नुकसान होगा। तापमान में गिरावट आई बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में रात के तापमान में 3 डिग्री और दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के कारण सर्दी जोर पकड़ेगी, लेकिन सप्ताह के अंत तक मौसम साफ होने से तापमान बढ़ेगा और सर्दी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 ​फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *