टोंक में अल सुबह हुई बारिश, ठंडक बढ़ी:8 डिग्री तक गिर सकता है अधिकतम तापमान, आज भी बरसात का अलर्ट

टोंक में बुधवार अल सुबह करीब सवा चार बजे से 20 से 25 मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई और सुबह से ही मध्यम गति से ठंडी हवाएं चलती रहीं। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को दोबारा सर्दी का अहसास हुआ। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 8 डिग्री तक गिरने के आसार बदले मौसम का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, कटी सरसों भीगी अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगह खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई है, जिससे उसमें नमी बढ़ गई है। नमी बढ़ने के कारण मंडी में फसल के दाम प्रभावित हो सकते हैं और किसानों को कम भाव मिलने की आशंका है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ओलावृष्टि का डर, अन्य फसलों पर भी संकट किसानों को इस बात का भी भय सता रहा है कि यदि दोबारा तेज बारिश के साथ तेज हवा या ओलावृष्टि होती है तो खड़ी फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में गेहूं और अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने किसानों के सामने एक बार फिर आर्थिक संकट की आशंका खड़ी कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *