कांग्रेस का विधानसभा घेराव:बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी, डोटासरा-जूली सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे

राजस्थान कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ ने मंगलवार को विधानसभा घेराव किया। इस दौरान जोरदार टकराव देखने को मिला। सुबह 11 बजे 22 गोदाम स्थित सहकार भवन से रैली के रूप में विधानसभा की ओर बढ़ते कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पानी की बौछार और लाठियां बरसाईं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने दावा किया कि प्रदर्शन में 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरता पूर्वक वॉटर कैनन और लाठीचार्ज किया। नेताओं के बेटों को सेट करने बना रखा है RCA : डोटासरा आरसीए में कभी बिहाणी, कभी कुमावत तो कभी खींवसर के बेटे (धनंजय) को एडहॉक कमेटी की कमान सौंप दी जाती है। ऐसा न हो कि भविष्य में अमित शाह के बेटे की तरह ही मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे को ही आरसीए का अध्यक्ष बना दिया जाए। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह बात कही। ब्रज उपाध्याय ने कहा- सीएम के बेटे को उपकृत कांग्रेस में किया जाता है इस पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक ब्रजकिशोर उपाध्याय ने कहा, कांग्रेस में सीएम के बेटे को उपकृत किया जाता है। जैसे अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए अध्यक्ष बने थे। इसके लिए रामेश्वर डूडी की राजनीतिक हत्या कर दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *