हिमाचल में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव:इंदू गोस्वामी का कार्यकाल पूरा हो रहा, सियासी हलचल तेज

केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का छह साल का कार्यकाल 9 अप्रैल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। इससे पहले नए सांसद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। 16 मार्च को वोटिंग के बाद इसे दिन नतीजे आएंगे। हिमाचल की एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगी। 5 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है। इनकी जांच जांच 6 मार्च को होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मार्च रखी गई है, जबकि वोटिंग 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। हिमाचल समेत देश के 10 राज्यों में 37 सीटों के लिए इसी दिन राज्यसभा चुनाव होने है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने पहले ही इन सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए थे. इस खबर को हम अपडेट कर रहे है..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *