छेड़छाड़ के आरोपी नगरपालिका अध्यक्ष गिरफ्तार:महिलाओं से बातचीत और कमीशन के ऑडियो सामने आए थे; आत्मदाह की धमकी दी थी

छिंदवाड़ा की परासिया नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद मालवीय को मंगलवार शाम चांदामेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मालवीय महिलाओं से छेड़छाड़ और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी है। चांदामेटा थाना प्रभारी खेलचंद पटले ने बताया कि आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया है। नियमानुसार उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानिए कैसे कसा विनोद मालवीय पर कानूनी शिकंजा…? अशोभनीय बातचीत और कमीशन मांगने से जुड़ा ऑडियो विनोद मालवीय के खिलाफ महिलाओं से अशोभनीय बातचीत और ठेकेदार से कमीशन मांगने से जुड़ा कथित ऑडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। इसी मामले में उन पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद भाजपा ने शिष्टाचार विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वीडियो जारी कर 2 दिन पहले की थी आत्मदाह की बात विनोद मालवीय ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो दिन पहले एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर अन्य महिलाओं द्वारा भी संयोजित तरीके से आरोप लगाने का शक जताया था। निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई थी। ऐसा न होने पर अपने पत्नी-बच्चों समेत आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मालवीय के समर्थकों का प्रदर्शन, एसपी से की शिकायत इधर, नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय के समर्थन में कई वार्डवासी मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लिखित आवेदन देते हुए आरोप लगाया कि माता मंदिर मोहल्ला से मोक्ष धाम मार्ग तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को एक महिला द्वारा अवैध निर्माण के कारण रोका गया था। वार्डवासियों का कहना है कि इसी विवाद के चलते उस महिला ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला द्वारा वार्ड के लोगों को धमकाया भी गया है। SDOP पर भी आरोप, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग आवेदन में वार्डवासियों ने यह भी लिखा कि जब वे शिकायत लेकर एसडीओपी जितेंद्र जाट के पास पहुंचे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मालवीय बोले- रिकॉर्डिंग मेरे फोन से, वायरल मैंने नहीं की पुलिस को दिए अपने बयान में विनोद मालवीय ने कहा है कि महिला से बातचीत सरकारी काम के सिलसिले में होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा उनके मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग की सेटिंग चालू की गई थी, जिससे ऑटो कॉल रिकॉर्ड हो रही थी। मैंने कोई ऑडियो वायरल नहीं किया। इसकी जांच के लिए अपना मोबाइल पुलिस को सौंप दिया है। वायरल ऑडियो: कमीशन और शराब की मांग के गंभीर आरोप ऑडियो बेहद चौंकाने वाला है। इसमें पूर्व जिला महामंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष से ठेकेदार के साथ कमीशन तय करने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बातचीत के दौरान पूर्व महामंत्री को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘ठेकेदार से एक परसेंट कमीशन कम लेना।’ इसके अलावा, एक अन्य ऑडियो में कथित तौर पर शराब ठेकेदार से शराब की मांग की जा रही है। आईटी एक्ट में तीसरी बार फंसे अध्यक्ष विनोद मालवीय नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ यह तीसरा मामला है, जो आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। इससे पहले धर्म विशेष को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर मामला और भाजपा नेता अनुज पाटकर से जुड़े प्रकरण में केस हो चुका है। लगातार तीसरी बार आईटी एक्ट में मामला दर्ज होना कानूनन गंभीर श्रेणी में माना जाता है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… परासिया नपा अध्यक्ष ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी छिंदवाड़ा में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने रविवार रात अपनी फेसबुक आईडी से एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगातार लग रहे आरोपों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों सहित आत्मदाह करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *