जेईईमेन में जयपुर के टॉप-10 स्टूडेंट्स में एलेन के 9:6 स्टूडेंट्स ने 99.99 परसेंटाइल या उससे ज्यादा अंक किए हासिल

जेईई मेन-2026 के सत्र-1 के नतीजों में एलेन करियर इंस्टीट्यूट,जयपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार जयपुर शहर का टॉपर एलेन से रहा है। खास बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (जीईएन-ईडब्ल्यूएस) श्रेणी का टॉपर भी एलेन जयपुर का ही छात्र है। जयपुर के शीर्ष 10 स्टूडेंट्स में से 9 स्टूडेंट एलेन जयपुर के हैं। 6 स्टूडेंट्स ने 99.99 परसेंटाइल या उससे ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 23 स्टूडेंट्स ने 99.90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक प्राप्त किए। शहर के टॉपर श्रेष्ठ जसोरिया ने 99.99 परसेंटाइल प्राप्त किए। उनके अलावा प्रखर शर्मा, लक्षित सिनसिनवार, भव्य गर्ग, दक्ष सेहरा, कोविद सिंघल, रुचित अग्रवाल, चयनिका मंडल और मोहित मालीवाल भी जयपुर के शीर्ष स्टूडेंट्स में शामिल रहे। संस्थान के जयपुर केंद्र प्रमुख और राजस्थान क्षेत्रीय प्रमुख अरुण जैन ने कहा कि यह सफलता स्टूडेंट्स की मेहनत, टीचरों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास, समयबद्ध पढ़ाई और लगातार मूल्यांकन से छात्रों को बेहतर परिणाम मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *