राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव:26 फरवरी से नॉमिनेशन; अप्रैल में खत्म हो रहा कार्यकाल

राज्यसभा की 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को इसका ऐलान किया है। जिन सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, उनकी जगह नए सदस्य चुने जाएंगे। जिन राज्यों में सीटें खाली हो रही हैं, उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। इन राज्यों से चुने गए 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। राज्य सभा चुनाव का शेड्यूल बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है। ——–

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *