श्रीश्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 8-9 मार्च को, ध्वजारोहण व भूमिपूजन हुआ

नाउज गांव में श्री श्री हनुमान मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 8-9 मार्च को मनाया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को भव्य ध्वजारोहण व भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। समस्त धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित रुद्रनाथ मिश्रा के सानिध्य में कराया गया। बतौर यजमान दिनेश चौबे सपत्नीक शामिल हुए। मंदिर समिति के बिरसा मुंडा ने बताया कि प्रथम वार्षिकोत्सव के तहत दो दिवसीय यज्ञ, हवन, भजन-कीर्तन, प्रवचन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *