दतिया में अवैध रेत कारोबार में फायरिंग की घटनाएं:कलेक्टर के आदेश बेअसर, शहर में खुलेआम चल रहे फड़

दतिया में अवैध रेत का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। साल की शुरुआत से अब तक रेत खदानों को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद शहर में कई जगह खुलेआम रेत के अवैध फड़ संचालित हो रहे हैं। कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश के बाद भी जमीनी असर नहीं सोमवार को हुई टास्क फोर्स बैठक में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने साफ निर्देश दिए कि शहर में चल रहे अवैध रेत भंडारण और बिक्री पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध काम बर्दाश्त नहीं होगा। लेकिन बैठक के बाद भी शहर में कोई बड़ा अभियान नजर नहीं आया। शहर के कई इलाकों में खुलेआम बिक्री झांसी रोड, राजघाट कॉलोनी, मंगल ढाबा क्षेत्र, हड़ा पहाड़, मेडिकल कॉलेज के सामने, करन सागर और झांसी बाईपास से हमीरपुर रोड तक कई जगह रेत का अवैध भंडारण और बिक्री जारी है। दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर रेत उतारते और भरते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इन फड़ों पर गतिविधि और तेज हो जाती है। कई बार बाहर से आए वाहनों की कतारें भी लगती हैं। विरोध करने पर दबंगों द्वारा धमकाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। अवैध रेत पर कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस, खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर है। लेकिन अब तक किसी बड़े अभियान की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *