कपूरथला पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ एक युवक पकड़ा:कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा, आरोपी जालंधर का रहने वाला

कपूरथला सीआईए स्टाफ ने 32 बोर की देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज रमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड भी हासिल किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ इंचार्ज एसआई रमन कुमार के नेतृत्व में एएसआई जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ दाना मंडी कपूरथला में गश्त कर रहे थे। पुलिस को देख भागने लगा आरोपी इसी दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे शक के आधार पर पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 32 बोर की एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी कोटला हेरां, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर के रूप में बताई। रमन कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है। इस दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी और थाना सदर जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत तथा थाना सुल्तानपुर लोधी में असलहा एक्ट के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *