लुधियाना में नशे ने ली एक और जान:बाथरूम में नहाने गया था 27 साल का युवक वही निकला दम पुलिस जांच जारी

लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड के पास स्थित धर्मपुरा इलाके से सामने आया है जहाँ नशे की ओवरडोज (Overdose) के कारण 27 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान चिंटू के रूप में हुई है जो पेशे से मीट की दुकान चलाता था। बाथरूम में मिला शव, मिली जानकारी के अनुसार चिंटू मंगलवार को घर के बाथरूम में नहाने गया था। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा खोला गया तो चिंटू बेसुध जमीन पर गिरा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नशा छुड़वाने की हर कोशिश रही नाकाम परिजनों ने रोते हुए बताया कि चिंटू पिछले कई सालों से नशे की दलदल में फंसा हुआ था। परिवार ने उसे इस नर्क से निकालने के लिए उसे नशा छुड़ाओ केंद्र भी भेजा गया था।इलाज पर काफी पैसे खर्च किए गए लेकिन नशा उसकी रगों में इस कदर बस चुका था कि वह केंद्र से बाहर आते ही फिर उसी रास्ते पर चल पड़ा। सरकार और पुलिस से गुहार: इस घटना के बाद इलाके में शोक और रोष की लहर है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। परिजनों का सीधा आरोप है कि इलाके में नशा सरेआम बिक रहा है और प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। हमारा बच्चा तो नशे की भेंट चढ़ गया लेकिन हम नहीं चाहते कि किसी और का घर इस तरह बर्बाद हो। सरकार और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हमारी माँग है कि नशा बेचने वालों पर इतनी सख्त कार्रवाई हो कि वे दोबारा यह जहर न बेच सकें। इलाके में फैला तनाव घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। हालांकि परिवार के बयानों ने एक बार फिर लुधियाना में बिक रहे सरेआम नशे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *