लुधियाना में थाने के बाहर चली तलवारें:नौकर के कारण हुआ दो गुटों में विवाद,3 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना में कस्बा माछीवाडा साहिब में थाने के बाहर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई। झड़प में एक निहंग सिंह द्वारा दूसरे पक्ष पर कृपाण से हमला कियाा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की वीडियो भी सामने आई है। थाना में शिकायत देने पहुंचे थे दोनों गुट DSP तरलोचन सिंह के अनुसार, यह विवाद अराक भट्टियां और तक्खरां गांव के दो गुटों के बीच था। बीते कल शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट-पत्थर चलाए थे। आज जब दोनों पक्ष थाने में शिकायत देने पहुंचे, तो थाने के बाहर ही निहंग अरविंदर सिंह बिंदा ने कृपाण निकाल कर दूसरे पक्ष के सदस्यों पर हमला कर दिया। एयर पिस्टल पुलिस ने की बरामद हमले में मनदीप सिंह, जगरूप सिंह और नवजोत सिंह घायल हुए हैं। पुलिस ने अरविंदर सिंह बिंदा, अमनजोत और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आरोपियों से पुलिस को एक एयर पिस्टल भी बरामद हुई है। नौकर है विवाद की जड़ पुलिस जांच में सामने आया है कि इस विवाद की जड़ एक नौकर है। यह नौकर पहले अरविंदर बिंदा के पास काम करता था, लेकिन बाद में उसे तक्खरां गांव के लोगों ने अपने फास्ट फूड के काम पर रख लिया। इसी रंजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शरारती तत्व को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मेडिकल के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई
जब पुलिस आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी, तो माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों के इस हिंसक व्यवहार को देखते हुए पुलिस को मौके पर अतिरिक्त भारी बल मंगवाना पड़ा। अब भारी पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *