तांत्रिक ने संतान प्राप्ति के इलाज के बहाने महिला से रेप किया। जादू-टोने से बच्चा होने की शर्तिया बात कह कर उसे जाल में फंसाया और एक दिन घर में अकेला पा कर रेप कर दिया। महिला को अपनी तंत्र शक्तियों से डरा धमका कर करीब 6 महीने तक फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। महिला तंग आकर थाने पहुंची और शिकायत दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला हिंदू संगठनों के पास पहुंची तब जाकर मामला दर्ज हुआ। इसके साथ ही 44 साल के युवक की गिरफ्तारी हुई। महिला को तांत्रिक से उसके जहां वो काम करती थी उसी मालकिन ने मिलवाया था। मामला भीलवाड़ा का मंगलवार का है। नौकरानी ने युवक से मिलवाया था SHO सुनील चौधरी ने बताया- महिला के साथ रेप के आरोप में जानिसार उर्फ सोनू (44) को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमांड पर लिया है और पूछताछ जारी है। जानकारी में सामने आया कि महिला पिछले 1 साल से बच्चा न होने से परेशान थी। उसने रोते हुए यह बात अपनी मालकिन को बताई थी। इसके बाद करीब 1 साल पहले जहां वो काम करती थी उसी मालकिन ने जानिसार से मिलवाया। ताबीज देकर बहलाया, बच्चा होने का दावा करता था जानकारी के अनुसार, जानिसार ने महिला की इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए उसे तंत्र-मंत्र के जाल में उसे फंसा लिया। अपने जादू-टोने से बच्चा होने का दावा कर झांसे में ले लिया। आरोपी ने ताबीज देने और, इलाज करने के बहाने पीड़िता के घर में जगह बना ली। करीब 6 महीने पहले घर में महिला अकेली थी। इसका फायदा उठा कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। धर्म बदलने का दबाव भी बनाया जानकारी के अनुसार, रेप की इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने महिला की लाचारी का फायदा उठाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जादू-टोने और तंत्र विद्या से डराना शुरू किया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद हिंदू संगठनों से संपर्क किया। हिंदू संगठनों ने की मदद जानकारी के अनुसार महिला ने 4 दिन पहले इसकी रिपोर्ट थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने हिंदू संगठनों से फिर से संपर्क किया तो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रेप और धर्म परिवर्तन कराने की धाराओं में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर 1 दिन की रिमांड पर लिया है। अन्य महिलाओं को झांसे में लेने का आरोप इधर हिन्दू संगठनों का इधर हिंदू संगठनों का आरोप है कि तंत्र-मंत्र से जुड़े इस व्यक्ति ने समाज की कई दूसरी महिलाओं के साथ भी गलत काम किया है, पुलिस अगर गहराई से इस पूरे मामले की जांच करेंगी तो कई मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी व्यक्ति से डिटेल पूछताछ में लगी है।


