ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा…एक की मौत, VIDEO:गुना में 4 लोगों को 30 मीटर तक घसीटा; 3 की हालत गंभीर

गुना के कुशमोदा इलाके में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक को कुचल दिया। ट्रक बाइक सवारों को करीब 30 मीटर तक घसीटकर ले गया। ट्रक के चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सबसे पहले हादसे की तीन तस्वीरें…

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। चिंताहरण तरफ से मक्का से भरा एक ट्रक शहर की तरफ आ रहा था। वह माल गोदाम तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुशमोदा के पास ट्रक ने ओवरटेक करते समय एक एक कर तीन बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश बाबू धाकड़ और उनके पिता दौलतराम धाकड़ घायल हो गए। कैलाश अपने पिता का इलाज कराने के लिए उदयपुरी से गुना आ रहे थे। वहीं एक्टिवा सवार राजकुमारी सिसोदिया भी हादसे में घायल हो गईं। वह अपने पति के साथ राघौगढ़ से गुना आ रही थीं। टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक को 100 फीट तक घसीटा
हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार ट्रक के नीचे ही फंस गया। ट्रक बाइक को लगभग 100 फीट तक घसीटते ले गया। हादसे में बाइक सवार शिवनंदन शर्मा(28) निवासी सुहाय की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया। दोनों पैर कट गए। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया था। ट्रक चालक मौके से फरार
घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का शव पीएम के लिए पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। हालांकि, पुलिस को ट्रक बजरंगगढ़ बायपास पर खड़ा हुआ मिला। ड्राइवर मौके से फरार है। ट्रक में मक्का भरी हुई है। कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव ने बताया कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी है। एक की मौके पर मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *