करौली जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी:आसमान में दिनभर घने बादल छाए रहे, तापमान में गिरावट

करौली जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ली है। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे मौसम ठंडा हो गया। जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने करौली जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत विभाग ने मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अतिरिक्त आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मेघगर्जन और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सावधानी बरतें। तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के कारण जिले में फिलहाल मौसम ठंडा बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *