कोटा में तेज रफ्तार कार ने बाइक-सवार युवक को उड़ाया:उछलकर सड़क के दूसरे ओर जा गिरा, गिरते ही दम तोड़ा, परिवार में इकलौता था

कोटा में होटल से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में युवक उछलकर सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना मंगलवार रात कोटा के महावीर नगर थर्ड सर्किल पर हुई। परिजनों की मौजूदगी में न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जा रहा है। युवक रोहित राठौर (21) हरिओम नगर कच्ची बस्ती का रहने वाला था। वह होटल में वेटर था। रोहित परिवार में इकलौता बेटा था। उससे छोटी बहन है। मां सब्जी बेचती है। पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया- चाचा योगेश कुमार ने हादसे की शिकायत दी है। इस पर एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे। रात 1 बजे हुआ हादसा
मृतक की चाची कौशल्या ने बताया- रोहित रोज रात को होटल से ड्यूटी खत्म करके घर लौटता था। मंगलवार रात को बाइक पर जवाहर नगर से घर लौट रहा था। रास्ते में केशवपुरा में उसने सब्जी पैक करवाई। रात 1 बजे जैसे ही महावीर नगर थर्ड सर्किल पहुंचा। उसी समय मीरा मार्केट की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोहित सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरा। उसके सिर पर चोट लगी। उन्होंने बताया- टक्कर इतनी तेज थी कि कार का बोनट व बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। हॉस्पिटल से फोन आने पर हादसे का पता लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *