अवैध देशी पिस्टल लेखक घूमते एक युवक गिरफ्तार:चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने शिवाड़ सरकारी अस्पताल के पास से किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल (22) पुत्र प्रहलाद मीणा, निवासी मीणा की ढाणी अभयपुरा, थाना चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है। शिवाड़ अस्पताल के पास से पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार चौथ का बरवाड़ा थाना अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है। जिसका तहत चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पिस्तौल लेकर घूम रहा है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां शिवाड़ कस्बे स्थित सरकारी अस्पताल के पास से एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरोपी राहुल (22) पुत्र प्रहलाद मीणा बताया। जिसकी चैकिंग के दौरान आरोपी के पास एक देशी पिस्टल बरामद की। जिस पर पिस्टल को जब्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *