हाईवे पर कंटेनर पर ड्राइवर का शव लटका मिला:मैहर में एनएच 30 पर खड़ा था वाहन, प्रयागराज से डिलीवरी देकर लौट रहा था

मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार दोपहर एक कंटेनर चालक का शव वाहन पर लटका मिला है। ड्राइवर प्रयागराज से डिलीवरी देकर लौट रहा था। अमरपाटन टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश रावत (40 वर्ष) पिता नाइके रावत के रूप में हुई है। वह शिवपुरी जिले के ग्राम जरवाली का निवासी था। मुकेश एक निजी परिवहन कंपनी में कंटेनर चालक के रूप में कार्यरत था। प्रयागराज डिलीवरी देकर लौट रहा था
मुकेश रावत नासिक से स्कॉर्पियो वाहन प्रयागराज पहुंचाने गया था। डिलीवरी पूरी करने के बाद वह एक अन्य कंटेनर के साथ प्रयागराज से वापस लौट रहा था। अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 के अमरपाटन बायपास के पास पहुंचने पर मुकेश ने अपना कंटेनर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद जब मुकेश ने कंपनी के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तो कंपनी प्रबंधन ने साथ चल रहे दूसरे कंटेनर चालक को उसकी स्थिति जानने के लिए वापस भेजा। दूसरे चालक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मुकेश का शव कंटेनर के बाहर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या और दूसरे एंगल से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *