टोंक डीएसटी टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को 75 हजार रुपए की लागत के डेढ़ किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह गांजा बाइक पर कट्टे में रखकर सप्लाई करने जा रहे थे। इस दौरान जिला स्पेशल टीम ने विकास (23) पुत्र प्रहलाद जाट निवासी नटवाडा थाना बरोनी हाल मराठा कालोनी पुलिस थाना पकड़ लिया है। इनके पास से बाइक, गांजा और खरीद फरोख्त के 83 हजार 500 रुपए जब्त किए है। कार्रवाई SC, ST सेल टोंक के ASP कमल प्रसाद के निर्देशन में पीपलू डीएसपी रामवतार के सुपरविजन में और DST प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार देर शाम की है। आरोपियों को बरौनी थाना पुलिस को सौंप दिया है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों व्यक्ति लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर अलग अलग स्थानों पर गांजे की सप्लाई करते थे। आरोपी गांजा से युवा वर्ग की नसों में जहर घोलने का काम कर रहे थे, जिसे डीएसटी की इस कार्यवाही से नाकाम किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।


