मोगा में तेज रफ्तार कार ने मारी ऑटो को टक्कर:तीन घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, अजीतवाल कस्बे में हादसा

मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के संबंध में जगराओं निवासी सेजल अहमद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह मैरिज पैलेसों में वेटर का काम करते हैं। वह अपने साथियों सेल्स मलिक और फैज के साथ जगराओं से मोगा एक पैलेस में काम करने जा रहे थे। जब वे अजीतवाल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *