महवा MLA ने विधानसभा में उठाए किसानों के मुद्दे:कृषि कनेक्शन, ट्रांसफार्मर और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग

विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने क्षेत्र के कई मुद्दे उठाए। विधायक ने क्षेत्र में कृषि बिजली कनेक्शनों की लंबित स्थिति, जले हुए ट्रांसफार्मरों के परिवहन में आ रही परेशानियों और बिजली आपूर्ति की निरंतरता जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। इस पर ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के आधार पर वरीयता क्रम में कृषि कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। वर्तमान में 242 कृषि कनेक्शन लंबित हैं। सरकार द्वारा नई कटऑफ तिथि घोषित किए जाने के बाद सामान्य श्रेणी के शेष पात्र आवेदकों को भी चरणबद्ध रूप से कनेक्शन दिए जाएंगे। विधायक ने कहा कि किसान अन्नदाता है और समय पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध होने चाहिए। साथ ही लंबित कनेक्शनों की प्रक्रिया को तेज किया जाए, जिससे किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए। जले हुए ट्रांसफार्मरों पर त्वरित कार्रवाई विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार तकनीकी व परिवहन संसाधनों की कमी के कारण किसानों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है, इसलिए व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रत्येक सब-डिवीजन स्तर पर लिफ्टर की व्यवस्था की गई है, जिससे जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जा सके। यदि किसी आपात स्थिति में कोई किसान स्वयं के संसाधनों से ट्रांसफार्मर लाता या ले जाता है, तो 700 रुपए की राशि उसके बिजली बिल में समायोजित की जाती है। अनियमितताओं पर सख्त रुख ऊर्जा राज्य मंत्री ने सदन में आश्वासन दिया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जर्जर बिजली लाइनों को बदलने के कार्यों में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायतें आती हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए संकल्पबद्ध हैं। किसानों, युवाओं और आमजन की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाकर लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *