होशियारपुर में कार की टक्कर से बच्ची की मौत:8 साल की मासूम सड़क पार कर रही थी, ड्राइवर वाहन समेत फरार, केस दर्ज

होशियापुर जिले के टांडा उड़मुड़ में एक सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची गुरकीरत कौर की मौत हो गई। बता दे कि यह घटना टांडा-होशियारपुर रोड पर गांव रामपुर के मोड़ के पास हुई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बच्ची के पिता अमृतपाल सिंह निवासी रामपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 फरवरी की शाम को वह अपनी बेटियों के साथ कंधाला जट्टां से अपने गांव लौट रहे थे। रामपुर मोड़ के पास सड़क पार करते समय वे सड़क किनारे खड़े थे।इसी दौरान होशियारपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने गुरकीरत को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बच्ची की मौत टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अमृतपाल सिंह ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। गंभीर रूप से घायल गुरकीरत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। टांडा पुलिस ने अमृतपाल सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानेदार बुध सिंह मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *