लुधियाना में प्रीमियम शराब की बोतलों में सस्ती शराब:होटल की पार्किंग में चल रहा था रिफिलिंग का खेल महंगी बोतलों में भरते थे घटिया शराब

पंजाब में अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत लुधियाना पुलिस और आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है जो नामी विदेशी ब्रांड्स की खाली बोतलों में सस्ती शराब भरकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। होटल की पार्किंग में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी एसीएक्स लुधियाना ईस्ट डॉ. शिवानी गुप्ता ने बताया कि आबकारी निरीक्षक नवदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ रोड स्थित होटल रीगल ब्लू की पार्किंग में मिलावटी शराब का खेल चल रहा है। पुलिस थाना मोती नगर और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जब वहां छापेमारी की तो आरोपी लवलेश वर्मा पुत्र राजेश कुमार को प्रीमियम ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब भरते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।
घर पर छापा: कुंदन पुरी में मिला बोतलों का जखीरा पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुबूला कि उसने सिविल लाइंस के पास कुंदन पुरी स्थित अपने घर में भारी मात्रा में खाली बोतलें और ढक्कन छिपा रखे हैं। टीम ने तुरंत वहां दबिश दी जहाँ से लग्जरी ब्रांड्स की 80 खाली बोतलें और बड़ी संख्या में कैप बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी की वरना कार को भी जब्त कर लिया है।विदेशी ब्रांड्स के नाम पर धोखा जालसाज जिन बोतलों को रीफिल कर चुका था और जो खाली बोतलें मिलीं उनमें कुल – 80 बोतले शामिल हैं केस दर्ज, रिमांड में होंगे कई खुलासे पुलिस ने थाना मोती नगर में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और उन होटलों/दुकानों के नाम सामने आ सकते हैं जहाँ यह नकली शराब सप्लाई की जानी थी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनता की सेहत और राजस्व से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *