जबलपुर में हथियारबंद युवकों ने की फायरिंग:जमकर तोड़फोड़ भी की; गोरखपुर पुलिस ने तलाश शुरू की

जबलपुर के मांडवा बस्ती में बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे 8 से 10 हथियारबंद युवकों ने एक घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और फायरिंग की। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह रामपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे। पीड़ित इब्राहिम शाह ने बताया कि हमलावर क्षेत्र में रहने वाले करन और उसके साथियों थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद मंगलवार को इब्राहिम का छोटा भाई बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में करन के पिता से टक्कर हो गई, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई। आरोप है कि इसके बाद मारपीट हुई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर विवाद शांत कराया। रात में करन अपने पिता के साथ रामपुर चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। जोगनी मंदिर के पास दोबारा हमला रात में पुलिस ने इब्राहिम और उसके भाई मोनू को चौकी बुलाया। दोनों भाई पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ जोगनी मंदिर के पास पहुंचे। आरोप है कि वहां करन और उसके साथियों ने हमला किया। इस घटना में दोनों भाई और महिला घायल हुए। तीनों वापस घर लौट गए। तड़के घर के दरवाजे पर तोड़फोड़ रात करीब 3:45 बजे 8 से 10 युवक बेसबॉल बैट और हथियार लेकर इब्राहिम के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने करीब 10 मिनट तक दरवाजे पर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने बिल्डिंग की लाइट भी बंद कर दी थी। शोर सुनकर लोग बाहर निकले तो आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद बुधवार सुबह रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। गोरखपुर पुलिस ने शुरू की जांच सीएमपी भगत सिंह गठोरिया ने बताया कि गोरखपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *