नीला झंडा राघौगढ़ किले पर भी गाड़ने का काम करेंगे:राघौगढ़ विधायक के लिए यादव बोले-तुम नकली बाबा साहब हो; आजकल डबरा में एक नया बाबा आया है

राष्ट्रीय आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने गुना के बीनागंज, राघौगढ़ और आरोन में आमसभा की। इसमें उन्होंने UGC को लेकर राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह पर विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुन ले दिग्विजय सिंह के लौंडे जयवर्धन…तेरी अगर हैसियत है, तो तू UGC को रुकवा कर देख, दामोदर यादव मंडल की चुनौती है, हर हाल में UGC देश में लागू करवा कर रहेंगे। बता दें कि आजाद समाज पार्टी द्वारा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को यात्रा गुना जिले में पहुंची थी। यहां बीनागंज में रोड शो किया गया। उसके बाद आमसभा हुई। इसके बाद यात्रा राघौगढ़ विधानसभा में पहुंची। यहां राघौगढ़ और आरोन में आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि “पूड़ी खा रहा था, जाने कहां बैठा था। किसी लड़के ने वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर दिया। वीडियो रिकॉर्डिंग में किसी ने पूछा – बाबा साहब…ये UGC कानून। बोले बहुत गलत बना। इसको हम वापस करवा कर रहेंगे। अरे सुन ले दिग्विजय सिंह के लौंडे जयवर्धन…तेरी अगर हैसियत है, तो तू UGC को रुकवा कर देख, दामोदर यादव मंडल की चुनौती है, हर हाल में UGC देश में लागू करवा कर रहेंगे। कसम खाई है, चंद्रशेखर आजाद ने, कसम खाई है दामोदर ने, कसम खाई है प्रदेश के हमारे एक एक नेता ने कि अगर UGC लागू नहीं हुआ, तो सरकार को 100 फीट गड्ढे में गाड़ने का काम हम आंबेडकरवादी करेंगे।” नीला झंडा तो राघौगढ़ के किले पर भी गाड़ने का काम करेंगे दामोदर यादव ने कहा कि और रही बात तुम्हारी विधानसभा की, तो आने दो 2028, अकेले भोपाल में नीला झंडा नहीं, नीला झंडा तो राघौगढ़ के किले पर भी गाड़ने का काम करेंगे। अब कुछ लोग सोच रहे होंगे कि मर गए जिंदगी भर से राजा रहा कर के, बहुत बेइज्जती कर रहे ये तो। अगर तुम्हारे हक अधिकार की बात आए और फिर तुम्हारे साथ ऐसी धोखाधड़ी करे, तो क्या आपका राजा हुआ क्या? सुन लो आरोन विधानसभा के यादवों, सुन लो धाकड़ किरारों, गलती तो चन्द्रशेखर, दामोदर से हो गई, कितने से जीता ये लड़का? चार से…मतलब दो हजार वोट इधर के उधर और सोई हो जाते चित्त। तुम नकली बाबा साहब हो यादव ने कहा कि “ऐसे ही ताकत से डटे रहना, अड़े रहना, लड़ते रहना, संघर्ष करते रहना। प्रशासन के लोगों, तुम भी सुन लो, मुझे नहीं मालूम किसकी गुलामी करते हो, मुझे नहीं मालूम किसके कहने से चलते हो, लेकिन दामोदर कह के जा रहा है, राजे महाराजे तुम भी सुन लेना, बीजेपी वाले तुम भी सुन लेना, कांग्रेस वाले तुम भी सुन लेना, अगर एक आंबेडकरवादी कार्यकर्ता की तरफ आंख उठाकर देखा, तो तुमको औकात याद दिलाने का काम करेंगे। एक भी कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है। खड़े हो जाओ इनके सामने और कहो – तुम नकली बाबा साहब, हमारे बाबा साहब असली बाबा साहब।” डबरा में नई दुकान खुल गई दामोदर यादव ने कहा कि “आजकल डबरा में एक नई दुकान खुल गई, एक नया बाबा बन गया, जिसकी राजनीति में दुकान बंद हो गई थी। मालूम है उसका नाम क्या है, नवग्रह मंदिर बनवाने वाले का। जो पहले गृहमंत्री था मध्यप्रदेश का। वो आजकल भगवा चोला पहन लिया है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया और वहां पर सारे बाबाओं को बुला रहा है। मैं कह रहा हूं ऐलान से, इस आरोन को धरती पर खड़ा हो कर, चाहे दिग्विजय सिंह और उसका बेटा हो, चाहे नरोतम मिश्रा हो, इन सब को सबक सिखाएंगे। और सुन लो मेरे सजातीय बंधु मोहन यादव, तुम भी सुन लो। अरे मोहन यादव…तुम मनुवादी यादव हो, लेकिन आंबेडकरवादी दामोदर यादव कह रहा है, या तो 15 तारीख के पहले मूर्ति लगवा दो, नहीं तो दतिया से पैदल चलेंगे एक लाख लो और बाबा साहब की मूर्ति ग्वालियर हाई कोर्ट में लगाने का काम करेंगे।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *