मोगा में पड़ोसी ने की महिला से मारपीट:पुरानी रंजिश में किया हमला, नशे में की वारदात, 3 के खिलाफ पुलिस में शिकायत

मोगा जिले के महावीर नगर में एक महिला के साथ 3 पड़ोसियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घायल महिला की पहचान महावीर नगर निवासी वीना रानी के रूप में हुई है। वीना रानी ने बताया कि करीब एक महीने पहले उनका अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। पुरानी रंजिश में वारदात वीना रानी के अनुसार, बीते दिन उनके बच्चों ने गलती से चबाने वाले पदार्थ के खाली पाउच पड़ोसियों के घर के बाहर फेंक दिए थे। इसी बात पर पड़ोसी भड़क गए। आरोप है कि 3 पड़ोसी शराब के नशे में थे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए वीना रानी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वीना रानी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। महिला का अस्पताल में इलाज जारी अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद संबंधित थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।पुलिस ने बताया है कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *