कोटपूतली में शनिवार को दो घंटे की विद्युत कटौती की जाएगी। सहायक अभियंता विजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कटौती सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। जीएसएस पर मेंटेनेंस और मरम्मत का काम होगा
उन्होंने बताया-220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसी कारण 33 केवी पानेसिया और पाथरेडी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
इसके परिणामस्वरूप, 33 केवी जीएसएस गोरधनपुरा चौकी, राजनोता, पाथरेडी और प्रागपुरा से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति भी दो घंटे के लिए बंद रहेगी।


