कोटा में मवेशी बन रहे हादसे का कारण:पशुपालकों पर होगा सख्त एक्शन, पांच दिन में 200 से ज्यादा पकड़ी

शहर में सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश की समस्या को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। यातायात में बाधा और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की शिकायतों के मद्देनज़र निगम ने विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में 94 से अधिक गायों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया। वहीं पांच दिन में दो सौ से ज्यादा गौवंश पकडे़ गए हैं। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शहरवासियों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर गुरुवार से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे बेसहारा एवं पालतू गोवंश को पकड़कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। जिसके तहत रविवार को नयापुरा, कोटड़ी और खेड़ली फाटक क्षेत्रों में अभियान चलाया गया, जहां से 57 से अधिक गायों को पकड़ा गया। इसके बाद से बोरखेड़ा, बारां रोड, नयापुरा, सकतपुरा और बूंदी रोड क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 37 से अधिक गायों को पकड़ा गया। पकड़े गए गोवंश में बड़ी संख्या उन पालतू गायों की भी रही, जिन्हें पशुपालक दूध निकालने के बाद सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। आयुक्त मेहरा ने स्पष्ट किया कि गुरुवार से अब तक कुल 200 से अधिक गोवंश को विभिन्न स्थानों से पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अधिकांश गायें पालतू हैं और पशुपालकों की लापरवाही के कारण सड़कों पर घूमती मिलती हैं। निगम अब ऐसे पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और पकड़ी गई गायों को बिना नियमानुसार कार्रवाई के वापस नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *