पुलिस बेच रही गाड़ियां खरीदोंगे क्या?:16 नाकार गाड़ियां बेचने कर रहे ई-नीलामी, गुजरात-महाराष्ट्र से पहुंच रहे खरीदार

अगर आप पुलिस की पुरानी जीप या बाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। पाली पुलिस अपने 16 नाकारा वाहनों को ई-नीलामी के जरिए बेचने जा रही है। इनमें फोर व्हीलर से लेकर टू व्हीलर तक शामिल हैं। साल 2011 से 2015 मॉडल की ये गाड़ियां फिलहाल पाली पुलिस लाइन में खड़ी हैं और खरीदारों का इंतजार कर रही हैं। ई-नीलामी से होगी बिक्री
खास बात यह है कि सिर्फ पाली या राजस्थान ही नहीं, बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र से भी लोग इन गाड़ियों को देखने पहुंच रहे हैं। 22 फरवरी तक इच्छुक खरीदार पाली पुलिस लाइन में आकर इन वाहनों का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद इनकी ई-नीलामी MSTC पोर्टल के जरिए से की जाएगी। पुरानी गाड़ियों को मॉडिफाई कर चलाने का क्रेज
ई-नीलामी में पुलिस जीप, सेवन सीटर वाहन और कई बाइक शामिल हैं। इन दिनों युवाओं में पुरानी गाड़ियों को खरीदकर उन्हें मॉडिफाई करने का जबरदस्त क्रेज है। खासतौर पर पुलिस की जीप को लेकर लोगों में अलग ही दीवानगी देखी जा रही है। कई लोग इन्हें खरीदकर ऑफ-रोडिंग या कलेक्शन के शौक को पूरा करना चाहते हैं। पाली पुलिस लाइन में तैनात MTO विजय विश्नोई ने बताया कि ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और सभी नियमों के अनुसार की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कदम न सिर्फ अनुपयोगी वाहनों को हटाने के लिए है, बल्कि इससे सरकारी संसाधनों का सही उपयोग भी सुनिश्चित होगा।
पुलिस गाड़ियों का रुतबा आपको आकर्षित करता है, तो पाली पुलिस की यह ई-नीलामी इच्छुक लोगों के लिए शानदार मौका साबित हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *