धार में बाइक चोरी का आरोपी इक्कु गिरफ्तार:होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद, अन्य साथियों की तलाश जारी

धार कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी पप्पु उर्फ इक्कु पिता झेतु निवासी पिपरानिया, थाना टाण्डा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। यह मामला 15 फरवरी 2026 का है, जब गुलमोहर कॉलोनी और रेदास मार्ग बस स्टैंड क्षेत्र से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसी के चलते आरोपी पप्पु उर्फ इक्कु को गिरफ्तार किया जा सका। पूछताछ में आरोपी पप्पु उर्फ इक्कु की निशानदेही पर चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम में दीपचंद चंदेल, आसिफ शेख, मितेशसिंह, साइबर सेल से प्रशांत चौहान, भानूसिंह, मनीष, रोहित, आर. दिलीप और आर. शिवजी श्रीवास्तव (चौकी रिंगनोद) जैसे अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *