मोगा में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और बाइक बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, डगरू फाटक के पास कार्रवाई

मोगा जिले में थाना सदर मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 190 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।थाना सदर के एसएचओ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम सुखदेव सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम डगरू फाटक के पास पहुंची। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आकाशदीप उर्फ सैमल (निवासी गांधी नगर, फिरोजपुर) और सागर (निवासी फत्तू वाला मोड़, झोक हरिहर जिया बस्ती, फिरोजपुर) हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करते हैं।सूचना के अनुसार, दोनों आरोपी काले रंग की मोटरसाइकिल सहित खुखराना दाना मंडी में बरगद के पेड़ के नीचे ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।
आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।इस संबंध में थाना सदर मोगा में मुकदमा नंबर 32, दिनांक 17-02-2026, धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिमांड पर लेगी पुलिस दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *