बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन:नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की आमसभा में समस्याओं पर चर्चा, अधिकारों की लड़ाई का लिया संकल्प

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इस सभा में 300 से अधिक रेलवे कर्मचारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करना था। मंडल अध्यक्ष कामरेड इब्राहीम खान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। मंडल सचिव कामरेड बापू पाटील ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जाता है और उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने संगठन में एकता और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस वार्षिक आमसभा में बुरहानपुर शाखा सचिव कामरेड आकाश ठाकुर, बुरहानपुर शाखा कोषाध्यक्ष व स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता, बुरहानपुर शाखा अध्यक्ष शकील अहमद और रिटायरमेंट संगठन के सचिव महेश कुल्हारे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बुरहानपुर शाखा के सचिव आकाश ठाकुर ने संस्था की पिछले वर्ष की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। संगठन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *