उज्जैन में सिंहस्थ के लिए 3060 करोड़ का बजट:सिक्स लेन ग्रीन फील्ड हाईवे, रोपवे को मिली मंजूरी; सांस्कृतिक वन भी बनेगा

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के लिए उज्जैन में 3,060 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का प्रावधान प्रस्तावित किया। कुल बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। वित्त मंत्री ने करीब 1 घंटा 30 मिनट का बजट भाषण दिया। सिंहस्थ आयोजन के लिए 13,851 करोड़ रुपए का प्रस्ताव वित्त मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से कुल 13,851 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। उज्जैन में पहले से चल रहे 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों के साथ नए कार्य भी इस राशि से किए जाएंगे। उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन ग्रीन फील्ड हाईवे को मंजूरी शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नए बायपास और अन्य सड़क परियोजनाएं भी सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों के तहत शामिल की गई हैं। महाकाल क्षेत्र में रोप-वे और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण महाकाल क्षेत्र से जुड़े रोप-वे प्रोजेक्ट को प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं में शामिल किया गया है। उज्जैन में फोर-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। उज्जैन सहित चार शहरों में बनेगा सांस्कृतिक वन उज्जैन, सतना, भोपाल और छतरपुर में सांस्कृतिक वन स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सांस्कृतिक और पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देना है। कामकाजी महिलाओं के लिए सखी-निवास की योजना उज्जैन सहित कई जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए सखी-निवास बनाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क, पुल और शहरी परिवहन सुधार योजनाओं के तहत उज्जैन को राज्य स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *