बीजापुर में 7 फीट ऊंचा माओवादी स्मारक ध्वस्त:सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, डिमाइनिंग के दौरान 2 आईईडी बरामद

बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना गंगालूर क्षेत्र के पेद्दाजोजेर जंगल में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा 202 बटालियन की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लगभग 7 फीट ऊंचा एक अवैध माओवादी स्मारक ध्वस्त किया। सुरक्षा बलों के अनुसार, यह स्मारक माओवादियों द्वारा अपना प्रभाव और वर्चस्व प्रदर्शित करने के उद्देश्य से बनाया गया था। डिमाइनिंग के दौरान मिला दो आईईडी इसी क्रम में, थाना भोपालपटनम् क्षेत्र के कोण्डापड़गु जंगल में सीआरपीएफ की 214 बटालियन की टीम ने डिमाइनिंग अभियान के दौरान दो आईईडी बरामद किए। ये विस्फोटक बीयर की बोतलों में फिट किए गए थे। सीआरपीएफ की बीडीडी (बम डिस्पोजल) टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। क्रमबद्ध तरीके से किया जा रहा नष्ट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवाद के पूर्ण उन्मूलन, स्थायी शांति और विकास की स्थापना के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। माओवादियों द्वारा बनाए गए प्रतीकात्मक ढांचों, हिंसा के चिन्हों और भय का वातावरण बनाने वाले अवशेषों को चिन्हित कर क्रमबद्ध तरीके से नष्ट किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *