लुधियाना के समराला इलाके में एक युवक करणवीर सिंह का शव पवात पुल के पास मिला है। बता दे कि समराला निवासी करणवीर कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घर से गया था और 4 दिनों से लापता था। परिवार को 16 फरवरी की सुबह सवा सात बजे उसके शव मिलने की सूचना मिली। परिवार के अनुसार, करणवीर घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटा। उसका फोन लगातार चार दिनों तक बंद आता रहा, जिससे परिवार चिंतित हो गया। मृतक के भाई राजन ने बताया कि करणवीर दोस्तों के साथ गया था, जिसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पहले दिन परिवार ने सोचा कि शायद फोन की बैटरी खत्म हो गई होगी, लेकिन जब दूसरे दिन भी संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने करणवीर के दोस्तों से संपर्क किया।
परिवार का दोस्त पर आरोप राजन ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह नामक एक दोस्त, जो शमसपुर का निवासी है, 4 दिनों तक उन्हें गलत जानकारी देता रहा। संदीप कहता रहा कि उसने करणवीर को मंसूरपुर रोड पर देखा था।राजन ने बताया कि परिवार ने कई जगहों से सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठी की, जिसमें संदीप और सनी नाम के दो युवक करणवीर के साथ दिखाई दिए। परिवार को शव पड़ा होने की जानकारी दी जब परिवार संदीप के घर पहुंचा तो वह फरार हो गया। इसके बाद 8 तारीख को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और वीडियो पुलिस को सौंप दी गई। राजन ने बताया कि 16 फरवरी सुबह करीब सवा सात बजे संदीप के साथी सनी ने फोन कर कहा कि करणवीर का शव पवात पुल के पास पड़ा है। परिवार जब वहां पहुंचा तो पहले शव नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्र में भी तलाश की और पुलिस को दोबारा सूचना दी। 25 हजार लूट कर हत्या का आरोप बाद में 18 तारीख को शव बरामद हुआ और मामला और गंभीर हो गया। परिवार का दावा है कि करणवीर के पास करीब 25 हजार रुपये थे और दोस्तों ने पैसे लेने के लिए उसकी हत्या की। राजन ने कहा कि उनके पास वीडियो सबूत हैं, जिनमें आरोपी एटीएम से पैसे निकालते दिखाई दे रहे हैं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपियों का पूरा परिवार शामिल है। आरोपी के परिजनों पर भी आरोप उनके अनुसार संदीप की मां और पत्नी को भी इस बारे में जानकारी थी और आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर करणवीर की हत्या कर शव फेंक दिया। परिवार ने कहा कि आरोपी नशा करते हैं और संभव है कि पैसों के लालच या नशे के कारण यह वारदात हुई हो। राजन ने बताया कि करणवीर पहले नशा करता था, लेकिन अब नशा छोड़कर सेंटर से वापस आया था। आरोपियो पर कठोर कार्रवाई की मांग परिवार ने आरोप लगाया कि मामले में संदीप, सनी और अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस को वीडियो, लोकेशन और अन्य सबूत दे दिए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 4 दिन से लापता था परिवार ने इंसाफ की अपील करते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एसएचओ समराला हरविंदर सिंह ने बताया कि करणवीर सिंह निवासी माछीवाड़ा रोड समराला की मां ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा लापता है, जिसकी तलाश की जा रही थी। जांच में जुटी पुलिस आज सुबह सूचना मिली कि उसका शव पवात पुल के पास जंगल में पड़ा है, जिसकी पहचान परिवार और वार्ड के एमसी द्वारा की गई। शव को समराला अस्पताल में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौंप दिया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


