धमतरी में मिडिल स्कूल के 35 बच्चों ने हाथ काटे:ब्लेड-पिन-कांटे से खुद को पहुंचाया नुकसान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

धमतरी जिले में मीडिल स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड, पिन और कांटो से अपने हाथ काट लिए। घटना 18 फरवरी की है। स्कूल प्रबंधन को अचानक सभी बच्चों के हाथ कटे पीटे दिखे तो तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। जहां जांच में 6वीं 8वीं के बच्चों के हाथों पर ब्लेड या पिन से बने गहरे निशान देखे गए हैं। मामला कुरूद ब्लॉक के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का है। बच्चों ने हाथ क्यों काटा या फिर किसी दूसरे ने काटा। ये बात सामने नहीं आई है। कलेक्टर ने भी मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद कारण पता चल पाएगा। प्राचार्य ने कहा है कि बच्चों ने अपने घर में ही इस घटना को अंजाम दिया। बच्चों के हाथ में कट के निशान की तस्वीरें देखिए दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। डॉक्टरों की टीम स्कूल पहुंची और बच्चों की जांच की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) द्वारा घटना की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एक दूसरे को देखकर काटने की बात आई सामने बच्चों द्वारा ऐसा कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, कुछ बच्चों ने बताया कि उन्होंने एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया। अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे घर पर ऐसा व्यवहार नहीं करते हैं और यह स्कूल में हुई लापरवाही का परिणाम हो सकता है। उन्होंने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। परिजनों से भी पूछताछ जारी वर्तमान में, स्कूल में बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है। काउंसलिंग के बाद कारणों का पता चलेगा माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पुनीत राम साहू ने बताया कि 13 फरवरी को संज्ञान में आया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी गई। और जांच के लिए निवेदन किया गया इसके बाद 16 तारीख के बाद से काउंसलिंग अभी भी जारी है। कलेक्टर बोले- प्रारंभिक जांच की जा रही इस संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया तीन दिन पहले यह मामला सामने आया है। जिसकी प्रारंभिक जांच की जा रही है। किसने इंस्टिगेट किया, क्या कारण हैं, क्या किसी ने मोटिवेट किया है, जिसने भी इंस्टिगेट किए होंगे उनके ऊपर कारवाई किया जाएगा। जिसकी जांच एसडीएम द्वारा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *